
लखनऊः कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस को एक अहम सुराग मिला है। कमलेश तिवारी के हत्यारे जिस होटले में ठहरे हुए थे वहां से पुलिस ने दोनों के सामान बरामद किया है।
यह भी पढ़ेंः कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी डीजीपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ये हैं अहम बातें
पुलिस को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लालबाग खालसा होटल के कमरे से आज रविवार को पुलिस ने हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्यारों के भगवा रंग के खून लगे कुर्ते समेत कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने यहां कहा कि केसरबाग इलाके के होटल खालसा इन के एक कमरे से खून लगे भगवा रंग के कुर्ते और शेविंग किट समेत कुछ अन्य सामान बरामद किये गये हैं।
सामान एक बैग में रखे हुए थे। होटल के मैनेजर ने कहा कि गुजरात के सूरत से आये दो युवक शेख असफाक हुसैन और पठान मोइनुदीन अपने इसी पहचान पत्र से होटल में रूके थे। उन्होंने अपना पता पदमावती सोसायटी, अपार्टमेंट नंबर 15 ,सूरत लिखाया था। दोनों वारदात की एक रात पहले रात 11 बजे के आसपास होटल आये थे। मामले में पुलिस को कई नई जानकारियां मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारे गूगल मैप से कमलेश तिवारी के दफ्तर की लोकेशन तलाश खुर्शीदबाग पहुंचे थे।
Published : 20 October 2019, 1:11 PM IST
Topics : Kamlesh Tiwari Lucknow Murder Case uttar pradesh उत्तर प्रदेश कमलेश तिवारी लखनऊ लालबाग खालसा होटल हत्याकांड हिंदूवादी नेता