राहुल गांधी बोले- भाजपा शासित राज्यों का हर मुख्यमंत्री घोटाले में शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य सरकारों पर बड़ा हमला करते हुए कहा भाजपा शासित हर राज्य में वहां का मुख्यमंत्री घोटालों में शामिल है। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में जानिये और क्या कहा राहुल गांधी ने..

Updated : 24 November 2018, 3:09 PM IST
google-preferred

सागर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य सरकारों पर बड़ा हमला करते हुए आज कहा कि भाजपा शासित हर राज्य में वहां का मुख्यमंत्री घोटालों में शामिल है, जहां सार्वजनिक धन चोरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें: आखिर राहुल ने BJP सरकार को क्यों करार दिया झूठी घोषणाओं की सरकार, पूरी पड़ताल

 

गांधी ने मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासित हर प्रदेश का मुख्यमंत्री कोई न कोई घोटाले में शामिल है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे ने ललित मोदी से पैसा लिया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया। इसी तरह मध्यप्रदेश के मुख्यंमत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में व्यापम, माईनिंग, डंपर कांड, ई-टेंडरिंग जैसे घोटाले हुए।

यह भी पढ़ें: नोटबंदी से 'सूट-बूट' पहनने वाले अमीरों की हुई चांदी, गरीबों का निकला दिवाला: राहुल गांधी

गांधी ने कहा, “ मैंने जब गलती से पनामा पेपर में शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम लिया तो तुरंत मानहानि का मामला दर्ज करा दिया। लेकिन जब व्यापम, डंपर कांड, ई-टेंडरिंग में उनका नाम लिया तब मानहानि का मामला क्यों नहीं दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापम में पूरा का पूरा फायदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों और मुख्यमंत्री चौहान के परिवार को मिल रहा है। (वार्ता)

Published : 
  • 24 November 2018, 3:09 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.