BJP Manifesto: जानिये भाजपा के संकल्प पत्र की 10 खास बातें और चुनावी सौगातें

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिये घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसे संकल्प पत्र नाम दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये घोषणा पत्र की कुछ खास बातें

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र



नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी के नाम से संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है। पार्टी ने इसमें कई बड़े वादे किए गए हैं।

भाजपा का यह घोषणा पत्र केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली 27 सदस्यों की कमेटी ने तैयार किया है। इसके लिए देश के आम लोगों से भी सुझाव भी मांगे गए थे। राजनाथ सिंह ने बताया कि इसके लिए 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे।

 डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट मे जानिये भाजपा के संकल्प पत्र की कुछ खास बातें।

1) समान नागरिक संहिता: भाजपा ने तीसरी बार सत्ता में लौटने पर समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि जब तक भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाता, तब तक महिलाओं समेत आम जनता को समान अधिकार नहीं मिल सकते है। 

2) देश में 70 साल से ऊपर के वर्ग के लोगों को आयुष्मान योजना में शामिल करने का संकल्प लिया गया है। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। 

3) वन नेशन, वन इलेक्शन का कार्यान्वयन:  पार्टी ने देश में एक राष्ट्र एक चुनाव के सफल कार्यान्वयन की दिशा में काम करने घोषणा की है।

वन इलेक्शन संबंधित मुद्दो की परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में काम होगा।

4) देश में अगले 5 साल के लिए मुफ्त राशन: पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। सरकार 2020 से 80+ करोड़ परिवारों को सरकार मुफ्त राशन दे रही है। यह योजना आगे भी जारी रहेगा।

5) ज़ीरो बिजली का बिल: पीएम सूर्य योजना के तहत हर घर में मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे, जिससे इन परिवारों का बिजली बिल जीरो हो जाए।

6) तीन करोड़ लखपति दीदीयां: एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है। अब देश में तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।

7) कामकाज़ी महिलाओं के लिए सुविधाएं: औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेंगे जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं, आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।

8) बुलेट ट्रेन का विस्तार:  बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी की जायेगी। 

9) 3 करोड़ घर का संकल्प: भाजपा ने 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लिया है। पार्टी ने कहा कि अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।

10) मेडिकल शिक्षा में सीट बढ़ाएंगे: नए एम्स और विभिन्न नए जिला-स्तरीय में मेडकल कॉलेज के माध्यम से यूजी (UG) एवं पीजी (PG) मेडिकल शिक्षा में सीट बढ़ाएंगे।
 










संबंधित समाचार