
महाराष्ट्र: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिये पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ये चुनाव राज्य की राजनीतिक गुणा-गणित को प्रभावित कर सकते हैं।
इस सूची में पार्टी ने तीन प्रमुख नामों का ऐलान किया है, जिनमें संदीप दिवकरराव जोशी, संजय किशनराव केनेकर और दादाराव यादवराव केचे का नाम शामिल है।
भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान#BJP @BJP4India @BJP4Maharashtra pic.twitter.com/nCOwCcSxyX
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 16, 2025
27 मार्च को होगा मतदान
विधान परिषद उपचुनाव की प्रक्रिया के लिए अधिसूचना 10 मार्च को जारी की गई थी। इसके बाद नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 मार्च निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 18 मार्च को की जाएगी और 20 मार्च तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।
इसके बाद यदि आवश्यक हुआ, तो 27 मार्च को मतदान होगा और चुनाव के परिणामों की घोषणा की जाएगी।
Published : 16 March 2025, 11:20 AM IST
Topics : bjp Dynamite News Hindi News latest news in hindi Maharashtra BJP Maharashtra By Election Maharashtra by poll MLC By elections NCP Political News