हिंदी
निचलौल (महराजगंज): थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित हनुमानगंज और जमुई के बीच शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक विशाल वर्मा (21) पुत्र राधे वर्मा निवासी हरखोड़ा थाना सिंदुरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद युवक के बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
बोले थानाध्यक्ष
इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Published : 10 November 2024, 3:08 PM IST
Topics : Dynamite Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Aakash जिला अस्पताल ठूठीबारी महराजगंज हनुमानगंज