
पटनाः वेलेंटाइन डे मना रहे दो बच्चों के पिता की पत्नी ने बीच सड़क पर चप्पल से इश्क का भूत उतार दिया।
मामला है पटना के पुनाईचक के पास का। जहां दो बच्चों का बाप अपनी प्रेमिका के साथ वैलेंटाइन डे मनाने जा रहा था। जब उसकी पत्नी को इस बात के बारे में पता चला तो वो भी अपने पति की पीछे-पीछे गई। तभी उसने रंगे हाथ अपने पति और उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ेंःगर्लफ्रेंड को चॉकलेट खिलाने दिल्ली से पटना पहुंचा प्रेमी, खिलाया फिर किया....
पटना के पुनाईचक मोड़ पर जैसे ही पति अपनी प्रेमिका के साथ ऑटो से उतर कर ईको पार्क (Eco Park) की तरफ जाने लगा, पत्नी ने पकड़ लिया। फिर, बीच सड़क पर पति और उसकी प्रेमिका की धुनाई करने लगी। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने लग गई।
Published : 15 February 2020, 1:04 PM IST
Topics : bihar Patna Valentines Day पटना बिहार वेलेंटाइन डे