हिंदी
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास में हुए सड़क हादसे में मृतकों के प्रति गहरा शोक जताया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन रोहतास जिले के गुप्ता धाम में दर्शन के लिए जा रही थी की तभी वह एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।
यह भी पढ़ें: Bihar News: पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर विस्फोट, 1 वकीलों की मौत, कई घायल, भारी हड़कंप
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं इस घटना से मर्माहत हूं।
मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Published : 13 March 2024, 6:10 PM IST
Topics : Bihar Road Accident chief minister Nitish Kumar पिकअप वैन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क दुर्घटना