Bihar News: पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर विस्फोट, 1 वकीलों की मौत, कई घायल, भारी हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर फटने से एक शख्स की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 March 2024, 2:54 PM IST
google-preferred

पटना: बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में बुधवार को अचानक एक ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा धमाका हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत की खबर है। हादसे में कई लोग घायल हो गये। धमाके से हड़कंप मचा हुआ है और वकील दहशत में हैं।

धमाके के बाद कोर्ट परिसर में भारी अफरा-तफरी मची हुई है। घटना में कम से कम 6 लोगों के घायल होने की खबर है।

घटना को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश है। वकीलों ने इस मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि वकील लंबे समय से जर्जर ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग कर रहे थे। उन्होंने इस बात का अंदेशा जताया था कि ट्रांसफार्मर के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 3 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

Published :  13 March 2024, 2:54 PM IST

Related News

Advertisement

No related posts found.