Bihar: पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 6 शव बरामद

बिहार के मोतिहारी में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक नाव के पलटने से 22 लोग डूब गए हैं और 6 लोगों का शव मिला है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 26 September 2021, 3:07 PM IST
google-preferred

मोतिहारीः सिकरहना नदी में चिरैया प्रखंड क्षेत्र के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढ़िया हराज गांव के समीप रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे एक नाव पलट गई, जिससे उसपर सवार सभी लोग डूब गए। 

इस हादसे में करीब 22 लोग डूबे हैं और छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं। शिकारगंज थाना अध्यक्ष के अनुसार अब तक एक बच्ची का शव नदी से निकाला गया है। जिसकी पहचान चांदनी कुमारी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद है. रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी है। वहीं स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि नाव चला रहा व्यक्ति तैर कर बाहर निकलने में कामयाब रहा। मौके पर व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Published :  26 September 2021, 3:07 PM IST

Advertisement

No related posts found.