Site icon Hindi Dynamite News

Bihar News: गौशाला ले जाकर 5 साल की मासूम के साथ किया ये हाल, मामला कर देगा हैरान

पांच साल की मासूम बच्ची के साथ गौशाला ले जाकर ये हाल किया। घटना सुनकर हैरान हो जाएंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bihar News: गौशाला ले जाकर 5 साल की मासूम के साथ किया ये हाल, मामला कर देगा हैरान

नालंदा : बिहार के नालंदा में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बच्ची गांव की गली में खेल रही थी। तभी एक युवक आया और उसे गोद में उठाकर गौशाला में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने आकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। हालांकि गांव वालों ने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि पीड़िता और उसकी मां को राजगीर लाया गया, लेकिन थाने आए बिना ही उन्हें वापस घर भेज दिया गया। 

आरोपी  गिरफ्तार

घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस सक्रिय हुई। फिर पीड़िता को उसकी मां के साथ थाने लाया गया और मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक बच्ची को गौशाला में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक (26) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सुबोध सिंह का पुत्र रोहित कुमार उर्फ ​​लल्लू है। 

मामले की जांच की जिम्मेदारी महिला

घटना के संबंध में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार उर्फ ​​लल्लू के खिलाफ राजगीर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी महिला थाना प्रभारी कुमारी उषा सिन्हा को सौंपी गई है। छापेमारी टीम में डीएसपी सुनील कुमार सिंह के अलावा अंचल निरीक्षक संजय कुमार, राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार, महिला थाना प्रभारी कुमारी उषा सिन्हा और राजगीर अपर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह शामिल थे और आरोपी रोहित कुमार उर्फ ​​लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम ने पीड़िता और आरोपी दोनों के कपड़े से सैंपल एकत्र किया है।

Exit mobile version