65 के भजन सम्राट की 37 साल छोटी गलफ्रेंड.. सोशल मीडिया यूजर्स ले रहे मजे

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की कहानी सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर भजन सम्राट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। 65 साल के भजन सम्राट ने जबसे 37 साल छोटी जसलीन मथारू से रिलेशनशिप की बात कबूली तभी से सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 September 2018, 3:16 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सलमान खान ने धमाकेदार अंदाज में बिग बॉस सीजन-12 के ब्लॉकबस्टर एपिसोड का शुभारंभ किया। लेकिन कलाकारों के प्रवेश के समय वहां उस समय  हंगामा मच गया, जब 65 साल के भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश किया।  28 साल की जसलीन जलोटा से 37 साल छोटी हैं। दोनों फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। इस बात का खुलासा अनूप जलोटा ने शो पर सलमान खान के सामने किया।

यह भी पढ़ें: करण जौहर की वजह से आलिया को गंवाना पड़ा अच्छा मौका, जाने आखिर क्यों

भजन सम्राट ने जबसे अपने दिल सम्राट जसलीन को लेकर अपने रिश्तों का खुलासा किया, जभी से सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आइए, देखते हैं ट्विटर रिएक्शन..

नीलेश निल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है..विश्वास उठ गया। इतना भजन गाने के बाद इसका हृदय जब भगवान की तरफ नही झुका, तो मेरी तो उम्र ही है ध्यान भटकने वाली। मेरी क्या झुकेगी।

आरके दुबे के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है कि तुम लोग दबाते रहो नोटा उधर सरकार बना गया अनूप जलोटा

इसी तरह विजेन्द्र पांडे नामक ट्वीटर हैंडल ले लिखा गया “...घोर कलयुग”। नंदिनी इदनानी अंत में लिखती है- लव हेज नो बरियर। मुकेश देवासी इंड एक कदम आगे जाकर लिखते है- बिग बॉस को मिला राम रहीम। एक सोशल मीडिया यूजर्स निलेश निल लिखते हैं- पहली बार ऐसा हुआ जब किसी भजन गायक ने लड़की पटा ली। इसी तरह के कई कमेंट सोशल मीडिया पर लिखे जा रहे है। 

जसलीन और अनूप जलोटा बीच में उम्र का बड़ा फासला है। ग्रैंड प्रीमियर में दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाकर सभी को चौंकाया। लेकिन लोगों को ये लव स्टोरी खास रास नहीं आ रही है। अनूप जलोटा फैंस सोशल मीडिया पर लगातार मजाक बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जानें कौन सा शो होस्ट करने जा रही हैं करीना कपूर

बिग बॉस में अनूप और जसलीन ने खुलासा किया कि दोनों ने कई सालों तक अपना रिश्ता छुपाकर रखा। दोनों छुप-छुप के मिला करते थे, लेकिन इतने वक्त साथ रहने के बाद अब दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बात करने के लिए तैयार हैं।