
अयोध्या: मिल्कीपुर उचुनाव के नतीजों से ठीक पहले अयोध्या से बड़े बवाल की खबर सामने आ रही हैं। रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद हो गया। पुलिस अधिकारी पर दुकानदार की पिटाई का आरोप है। इसके बाद कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।
विवाद के बाद दुकानदारों में आक्रोश बढ़ गया। बड़ी संख्या में दुकानदारों ने हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने की दुकान बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया और चक्का जाम कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन दिनों रामनगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ है। पुलिस पर व्यापारी अजय कुमार की पिटाई का आरोप है।
पुलिस की पिटाई से व्यापारी का सिर फट गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। मामला राम जन्मभूमि के हनुमानगढ़ी थाना क्षेत्र का है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से योगी की सरकार बनी है तब से अयोध्या के व्यापारी और अयोध्यावासी पुलिस के उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। लगातार व्यापारी और अयोध्या में रहने वाली प्रभु श्री राम की प्रजा योगी सरकार के अधिकारियों के द्वारा ठगे, लूटे, मारे पीटे जा रहे हैं। बेचारे व्यापारी वोट भी देते है लेकिन फिर भी पीटे जा रहे हैं।
अयोध्या की मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों को कल ऐलान किया जाएगा, जिसको देखते हुए प्रशासन पहले से ही मुस्तेद था ऐसे में नया बवाल पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया हैं।
Published : 7 February 2025, 3:21 PM IST
Topics : Ayodhya ayodhya news Dynamite News Milkipur Byelection police result Traders UP News uproar