
गोरखपुर: जनपद में बेलघाट इलाके के लिंक एक्सप्रेस-वे पर थार गाड़ी में अपनी मां उर्मिला सिंह के साथ घर जा रहे भाजपा नेता और प्रोपर्टी डीलर धीरज सिंह पर फायरिग के मामले को लेकर कयासों का बाजार गरमाया हुआ है। फायरिंग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना का सियासी कनेक्शन भी जोड़ा ज रहा है। लेकिन घटना के 24 घंटे बाद तक भी हाईटैक कही जाने वाली गोरखपुर पुलिस के हाथ अब तक भी आरोपियों से काफी दूर है। हालांकि घटना का खुलासा करने में जुटी पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं और जल्द ही पूरी घटना का खुलासा हो सकता है।
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के रेडार पर धीरज सिंह के कुछ करीबी लोग भी है। इन लोगों से धीरज सिंह की कुछ पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। इन संदिग्धों में धीरज के गांव के कुछ लोग और उनके पुरानी साथी भी शामिल है।
पुलिस द्वारा इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही एक समय धीरज सिंह के करीबी रहे दुर्गेश सिंह, रूपेश सिंह व दो अज्ञात लोग भी पुलिस के रडार पर है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश दे रही है।
इस घटना में धीरज सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, जो मुख्य आरोपी हो सकता है।
बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस घटना से जुड़े कुछ बड़े खुलासे कर सकती है। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस भी कोई चूक नहीं करना चाहती है।
बेलघाट इलाके में फायरिंग के बाद रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लोहिया एन्क्लेव में रहने वाले पीड़ित धीरज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कल शुक्रवार शाम को ही दो नामजद समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। अब एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ कर पुलिस मामले का खुलासा करने में जुटी हुई है।
बता दें कि शुक्रवार शाम को गोरखपुर से बेलघाट जा रहे भाजपा नेता धीरज सिंह की महिंद्रा थार गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हमला किया था। धीरज सिंह अपनी मां के साथ सफर कर रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर करीब पांच राउंड फायरिंग की।
हमले के तुरंत बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ और धीरज व उनकी मां पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
धीरज सिंह ने घटना को राजनीतिक साजिश करार देते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Published : 6 April 2025, 12:08 AM IST
Topics : BJP Leader Dheeraj Singh Firing Case BJP Leader Firing Case crime news Dheeraj Singh Fireing Case Firing in Gorakhpur Gorakhpur Property Dealer Dheeraj Singh Firing Case UP Police