
महराजगंज: 2017 बैच के आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को सीडीओ महराजगंज के पद से तबादला हो गया है। उनको गोरखपुर का नगर आय़ुक्त बनाया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इससे पहले भी गौरव गोरखपुर जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रुप में एसडीएम सदर के पद पर कार्य कर चुके हैं।
यह भी पढ़े: DN Exclusive: कौन बनेगा महराजगंज जिले का नया सीडीओ? चर्चाओं का बाजार गर्म
इनकी पत्नी अनुज मलिक भी 2017 बैच की आईएएस हैं। ये फिलहाल प्रतीक्षारत चल रही थीं और तीन दिन पहले ही इनको गोरखपुर मंडल का अपर आय़ुक्त और संभागीय नियंत्रक बनाया गया था।
Published : 23 February 2023, 11:54 AM IST
Topics : Gaurav Singh Sogarwal Gorakhpur IAS Maharajganj आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल तबादला महराजगंज मुख्य विकास अधिकारी