हिंदी
मणिपुर: सोमवार सुबह 10.30 बजे एनएच 37 जिरीबाम रोड पर कोटलेन के पास टी लाइजैंग में कुकी उग्रवादियों ने घात लगाकर जिरीबाम जा रही सीएम एन बीरेन की एडवांस सुरक्षा टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फिलहाल पुलिस कमांडो और असम राइफल्स (AR) की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Published : 10 June 2024, 1:53 PM IST
Topics : Attack Biren Singh cm convoy Manipur एन बीरेन सिंह काफिले मणिपुर मुख्यमंत्री हमला