बडी खबर: पनियरा में ईंट से कूंचकर बच्ची की निर्मम हत्या, पुलिस के उड़े होश, पांच को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में एक बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या का मामला सामने आया है। सुबह खेत में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 May 2024, 10:20 AM IST
google-preferred

पनियरा (महराजगंज): थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत‌ नरकटहां के रजही टोला निवासिनी (सत्रह वर्षीया) संजना प्रजापति पुत्री रामसनेही का शव घर से पचास मीटर दूर एक खेत में मिला। उसे बुरी तरह से ईंट से सिर पर मारकर उसकी हत्या की गई है।

सुबह शव देख कर काफी संख्या लोग इकट्ठा हो गये और पुलिस को जानकारी दी।

मौके पर सीओ सदर आभा सिंह ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल किया।

चर्चा है कि जांच पड़ताल के लिए पांच लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने लेकर आई है।
मिली जानकारी के अनुसार रामसनेही घर से थोड़ी दूर पर झोपड़ी डाली थी।

वह इस समय वहां पर दूसरा मकान बनवा रहे थे। देर रात तक वहां पर मिट्टी गिर रहा था।

संजना वहां मिट्टी की ट्राली गिन रही थी। बताया गया की डेढ़ बजे रात तक मिट्टी गिराई गई।

रामसनेही के दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

परिजन घर पर सोये थे। सुबह गांव के शिव खेत में पानी चलाने के लिए आये तो देखा की संजना का शव देखा और परिजनों को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Published : 
  • 30 May 2024, 10:20 AM IST

Advertisement
Advertisement