
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लखीमपुर खीरी जाने के ऐलान के साथ ही प्रशासन हरकत में आया है और उनको लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए आमादा नजर आ रहा है।
इसी कड़ी में लखनऊ के विक्रमादित्य आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस नजरबंदी का मकसद है कि किसी भी तरह अखिलेश यादव को लखनऊ जाने से रोकना।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अखिलेश यादव ने कल ही अपना कार्यक्रम घोषित कर दिया था कि वे लखीमपुर खीरी जाकर घायल किसानों से मिलेंगे लेकिन उनके जाने से पहले ही उनको हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
Published : 4 October 2021, 7:21 AM IST
Topics : अखिलेश यादव पुलिस फोर्स लखनऊ लखीमपुर खीरी