अब पीएम मोदी पर निशाना साध सुर्खियों में आई वीना मलिक

अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस वीना मलिक पीएम मोदी पर निशाना साध कर एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं।

Updated : 6 July 2017, 4:12 PM IST
google-preferred

मुंबई: कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस वीना मलिक अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से वीना अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। लेकिन इस बार वीना ने सीधे पीएम मोदी के साथ-साथ इजरायल के प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें:पीएम मोदी: भारत-इजरायल का संबंध 800 साल पुराना

वीणा का यह वीडियों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वीना मलिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के पीएम नेतन्याहू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: इजराइली पीएम नेतन्याहू ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को बताया दुनिया का महान नेता...

वीना ने भारत को मुस्लमानों पर जुल्म करने वाला देश बताया। साथ ही वीना ने बताया कि भारत और इजरायल का मकसद मुस्लमानों की बर्बादी है। दोनों देश मुस्लमानों के खून के प्यासे हैं।

Published : 
  • 6 July 2017, 4:12 PM IST

Advertisement
Advertisement