Site icon Hindi Dynamite News

भ्रष्टाचार के मामले में CBI का बड़ा एक्शन, RML अस्पताल से जुड़े 9 लोगों को किया गिरफ्तार, कई डॉक्टर भी शामिल

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आरएमएल अस्पताल के हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
भ्रष्टाचार के मामले में CBI का बड़ा एक्शन, RML अस्पताल से जुड़े 9 लोगों को किया गिरफ्तार, कई डॉक्टर भी शामिल

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आरएमएल (राम मनोहर लोहिया) अस्पताल के हैं। इसमें कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। एफआईआर के मुताबिक, एजेंसी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कई डॉक्टर और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने की जानकारी मिली थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर पर्वतगौड़ा और इसी विभाग के डॉक्टर अजय राज खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहे हैं। ये लोग आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों से वसूली कर रहे थे। 

Exit mobile version