Bhojpuri Video: किशोर कुमार के इस गाने के भोजपुरी वर्जन ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही छाया खेसारी लाल यादव का नया गाना

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस सावन में अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आए हैं। इस सावन उन्होंने अपना एक नय गान रिलीज किया है जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। आप भी देखिए ये जबरदस्त वीडियो।

Updated : 3 August 2021, 4:44 PM IST
google-preferred

पटनाः भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव ने बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार का गाना 'जय जय शिव शंकर' अपने स्टाइल में रीक्रिएट कर रिलीज कर दिया है।

खेसारीलाल यादव का गाना 'जय जय शिव शंकर', सावन स्पेशल है, जिसे सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने का ओरिजनल ट्रैक फ़िल्म आपकी कसम में किशोर कुमार और लता मंगेश्कर की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। जय जय शिव शंकर' गाने को रिलीज हुए महज कुछ ही घंटे हुए हैं और अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह गाना राजेश खन्ना और मुमताज़ पर फिल्माया गया था। इस बार गाना 'जय जय शिव शंकर' को खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी में रीक्रिएट किया है। खेसारीलाल यादव ने इस गाने को शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है, जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में श्वेता महारा नज़र आ रही हैं, जिनके साथ खेसारी की केमिस्ट्री खूब जम रही है। यह गाना विशुद्ध रूप से भोले बाबा को समर्पित है। गाना 'जय जय शिव शंकर' का लिरिक्स अजय मंडल ने तैयार किया है, म्यूजिक शुभम राज का है।

Published : 
  • 3 August 2021, 4:44 PM IST

Advertisement
Advertisement