Bhilwara News: भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार सवार 4 लोगों की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग सांडेराव सुमेरपुर के बीच नेतरा पुलिया के पास शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए।पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 March 2024, 12:07 PM IST
google-preferred

भीलवाड़ा: पाली में राष्ट्रीय राजमार्ग सांडेराव सुमेरपुर के बीच नेतरा पुलिया के पास शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग सुमेरपुर से खरीदी कर कोसेलाव जा रहे थे। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर उछली और डिवाइडर से टकराते हुए ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया।

यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा: भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंची मीनाक्षी लेखी, लोकसभा चुनाव का टिकट कटने पर जानिये क्या बोलीं

जानकारी के मुताबिक, कार पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के कोसेलाव, पावा और गुड़िया इंद्रपुरा निवासी चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुमेरपुर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को राजकीय अस्पताल सुमेरपुर पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक और घायलों के नाम

इस हादसे में कंचन पुत्री प्रभु राम रांगी निवासी कोसेलाव, मोहन पुत्र नारायण लाल रांगी निवासी गुड़िया इंद्रपुरा, पावा निवासी महेंद्र कुमार, अरुणा पुत्री प्रभु राम निवासी कोसेलाव की मौत हो गई। जबकि प्रकाश पुत्र प्रभु राम निवासी कोसेलाव, प्रतिज्ञा पुत्री प्रभु राम रांगी, हितेश पुत्र मांगीलाल और एक महिला को गंभीर घायल होने पर राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

Published :  10 March 2024, 12:07 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement

No related posts found.