हिंदी
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आज सबसे बड़े महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था देखकर पीएमओ को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक भीलवाड़ा में कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजो से व्यवस्थाओ के बारे में भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण चिकित्सालय में आये आमजन को चिकित्सकीय सुविधा में किसी प्रकार की दुविधा नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने चिकित्सालय में आये लोगों को दवाओं एवं जांच के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े इसके लिए सुदृढ़ व्यवस्था की जाए।
वहीं निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महात्मा गांधी अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर अरुण गौड़ को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को निःशुल्क जांच, निःशुल्क दवा सहित चिकित्सकीय सलाह नियमित व सुचारू रूप से मुहैया हों।
निरीक्षण के पश्चात जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मीडियी से बातचीत करते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं जगह व्यवस्थाये अच्छी मिली लेकिन कई जगह व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में काउंटर पर ज्यादा भीड़ को देखते हुए नमित मेहता ने मअधिक काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में जहां कमी देखी, उनको सुधारने के लिए अस्पताल के पीएम ओ डॉक्टर अरुण गोड को निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि अस्पताल में हमारे द्वारा लगातार निरीक्षण जारी रहेगा।
Published : 6 May 2024, 4:42 PM IST
Topics : Bhilwara District Collector hospital inspected चिकित्सालय जिला कलेक्टर नमित मेहता निरीक्षण भीलवाड़ा राजस्थान
No related posts found.