Bollywood: अब इस महान महिला हस्ति पर बनेगी बायोपिक फिल्म, दिया था आजादी के संग्राम में अमूल्य योगदान

डीएन ब्यूरो

आजादी के संग्राम में अमूल्य योगदान देने वाली ‘भारत कोकिला’ सरोजनी नायडू के जीवन पर बायोपिक बनायी जायेगी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

भारत कोकिला सरोजनी नायडू (फाइल फोटो )
भारत कोकिला सरोजनी नायडू (फाइल फोटो )


मुंबई: आजादी के संग्राम में अमूल्य योगदान देने वाली ‘भारत कोकिला’ सरोजनी नायडू के जीवन पर बायोपिक बनायी जायेगी। सरोजिनी नायडू के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही हैं।

धीरज मिश्रा लिखित इस फिल्म को चरण सुवर्णा और हनी चौधरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को विशिका फिल्म्स बैनर के तहत बनाया जा रहा है। इसका 10 दिनों का पहला शूटिंग शेड्यूल कनार्टक में शूट किया गया और अगला शेड्यूल मुंबई में है।

शांति प्रिया सीनियर सरोजिनी का किरदार निभाती नजर आयेंगी, जो 40 से 75 साल तक का किरदार निभाएंगी। उनके कैरेक्टर के हिसाब से प्रोस्थेटिक्स का सहारा लिया जाएगा।

सरोजिनी के पति गोविंद रजालू का रोल हितेन तेजवानी निभा रहे हैं। यह फिल्म चार भाषा हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू में बनायी जायेगी।जरीबा बहाव इस फिल्म में सरोजनी की मां का किरदार निभाती नजर आयेंगी। (वार्ता)










संबंधित समाचार