हिंदी
जयपुर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार को मध्य प्रदेश में 10वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा अब राजस्थान में प्रवेश करने वाली है, जिसके लिये पार्टी द्वारा व्यापक तैयारियां भी की जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को मध्य प्रदेश से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा राज्य के झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा व अलवर जिले से होकर गुजरेगी और 21 दिसंबर को दिल्ली के समीप मुडका से हरियाणा में प्रवेश करेगी। यात्रा 17 दिन राज्य में रहेगी और 19 दिसंबर को मालाखेड़ा अलवर में जनसभा होगी।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से ठीक पहले कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी का कहना है कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आठ दिसम्बर की शाम या नौ दिसंबर की सुबह कोटा आ सकती है और वे भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हो सकती।
बता दें कि नौ दिसंबर को सोनिया गांधी का जन्मदिन है। माना जा रहा है कि वे अपना जन्मदिन पुत्र राहुल गांधी के साथ मना सकती है और इस मौके पर राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है।
Published : 3 December 2022, 6:32 PM IST
Topics : Bharat Jodo Yatra अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस जयपुर भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान राहुल गांधी
No related posts found.