Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पर पानी की तरह पैसे बहा रही कांग्रेस, जानिए कितना हुआ खर्च

कांग्रेस पार्टी ने 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 February 2024, 8:02 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 145 दिनों तक चली थी और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर राहुल गांधी ने कहा- ये पदयात्रा भय और नफरत के खिलाफ है

कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन प्रतिदिन 49 लाख रुपये का खर्च आया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल नवीनतम वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार उसने 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपये खर्च किए।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के छह जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी

वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से अधिक था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अंकेक्षण की इस अवधि के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जबकि 2023 की शुरुआत में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव लड़ा। हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत मिली थी।

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपये का चंदा मिला।

Published :  3 February 2024, 8:02 AM IST

Related News

Advertisement