हिंदी
कोलकाता: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पहुंच गई।
इस्लामपुर से बिहार में प्रवेश करने के साथ ही गत सोमवार को पश्चिम बंगाल में यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया था।
राज्य के उत्तरी हिस्से में मालदा जिले के रतुआ, बर्द्धमान जिले के देवीपुर के रास्ते यात्रा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा अब तक पश्चिम बंगाल के छह जिलों में 523 किमी की दूरी तय करते हुए दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और उत्तर दिनाजपुर को कवर कर चुकी है, जबकि दूसरे चरण में यह मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को दी बड़ी हिदायत, जानिए क्या बोलीं
कभी कांग्रेस का गढ़ रहे उत्तर बंगाल में यात्रा का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया और रास्ते में गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर उसकी सहयोगी, तृणमूल कांग्रेस शासित बंगाल के जलपाईगुड़ी, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में जनसभा और प्रवास व्यवस्था की अनुमति के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी TMC, कांग्रेस की उम्मीदों पर फिरेगा पानी
मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में 6,713 किमी की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करते हुये 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा।
Published : 1 February 2024, 1:39 PM IST
Topics : Bharat Jodo Nyay Yatra Murshidabad Rahul Gandhi कांग्रेस नेता कोलकाता पश्चिम बंगाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुर्शिदाबाद राहुल गांधी