ओडिशा की नर्सिंग अधिकारी शिबानी दास को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड के लिये चुना गया

बरहामपुर में स्थित सरकारी एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी शिबानी दास को 2021 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड के लिये चुना गया है पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 May 2022, 5:53 PM IST

बरहामपुर: ओडिशा के बरहामपुर में स्थित सरकारी एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी शिबानी दास को 2021 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड के लिये चुना गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

अस्पताल के अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पचास वर्षीय दास को भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) द्वारा उनकी सेवाओं के लिये  खास तौर से कोविड महामारी के दौरान उनकी सेवाओं के आलोक में देश के इस सर्वोच्च नर्सिंग पुरस्कार के लिए चुना गया है जो सेवा के प्रति उनकी समर्पण को रेखांकित करता है ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक समारोह में दास को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेंगे । इसके लिये फिलहाल तारीख का और समय का अभी ऐलान नहीं किया गया है। इस पुरस्कार के लिये दास के चयन के बारे में राज्य सरकार को सूचित कर दिया गया है।

दास ने कहा मैं देश में सर्वोच्च नर्सिंग सम्मान के लिए चुने जाने पर बहुत खुश हूं। यह दूसरों को लोगों की अधिक सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। (भाषा)

Published : 
  • 23 May 2022, 5:53 PM IST

No related posts found.