पति महिलाओं के साथ बनाता था शारीरिक संबंध, पत्नी को पता चला तो करवा दी हत्या

बैयप्पनहल्ली पुलिस ने सुपारी देकर पति की हत्या करवाने के आरोप में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है आखिर क्या है पूरा मामला पढ़िए इस रिपोर्ट में..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 April 2017, 4:51 PM IST

बेंगलुरू: एक पत्नी ने ही अपने पति की सुपारी दे दी। दरअसल सुपारी देने का कारण था कि उसका पति महिलाओं को कर्ज के जाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और सेक्स किया करता था। जब इस बात की जानकारी महिला को लगी तो महिला गुस्से में पागल हो गई। ऐसे में उसने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दे दी और 6 लोगों की सहायता से उसने पति की हत्या की। महिला का नाम डोरीन कुमार 48 वर्ष बताया जाता है।

महिला ने अपने पति की हत्या के लिए चार आरोपियों को 30 लाख रूपए दिए। आरोपियों के साथ महिला ने पति जी. कुमार की हत्या पुलकेशी नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कलपल्ली कब्रिस्तान में की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब जी. कुमार की हत्या को लेकर जांच की तो यह बात सामने आई कि पैट्रिक पी, एस दिनेश, एस अविनाश हत्या की साजिश में लिप्त थे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

पुलिस ने इन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान डोरीन कुमार के भी हत्या में लिप्त होने की जानकारी सामने आई इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दरअसल महिला का पति जी कुमार महिलाओं को ब्याज पर कर्ज देता था और उनके सामने कर्ज न चुकाने के एवज में सेक्स की मांग करता था। पत्नि को उसके नाजायज़ संबंधों की भी जानकारी थी। ऐसे में उसने उसे अपने व्यवहार को सुधारने की सलाह दी मगर उसने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद पत्नि ने पति की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड को सुलझाने में कुमार की मौत के बाद उसकी पत्नी और श्रीनिधि के व्यवहार में बदलाव की वजह से शक हुआ। पति की हत्या की वजह से न तो डोरीन टूटी हुई दिखी, न ही उस तरह ग़म में डूबी हुई जैसा आम तौर पर दिखता है। फिर इन पर और इनके फोन कॉल पर नज़र रखी गई तो इनकी कलई जल्द ही खुल गई।

Published : 
  • 13 April 2017, 4:51 PM IST

No related posts found.