हिंदी
जौनपुर: अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पुलिस ने आरोपी निकिता सिंघानिया, उसकी मां और उसके भाई को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लेकिन चौथे आरोपी सुशील सिंघानिया की गिरफ्तारी के लिए बेंगलुरु पुलिस की धरपकड़ जारी है। पुलिस जौनपुर स्थित निकिता सिंघानिया के घर पर डेरा डाले हुए है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने निकिता को गुरुग्राम और निकिता की मां और भाई को इलाहाबाद से हिरासत में लिया है।
डाइनामाइट न्यूज की टीम मामले की ताजा जानकारी के लिए निकिता सिंघानिया के घर पर है और मामले की पल पल की जानकारी पहुंचा रही है।
डाइनामाइट न्यूज के अनुसार पुलिस चौथे आरोपी सुशील कुमार सिंघानिया की तलाश कर रही है। पुलिस कभी भी आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा कर सकती है।
बता दें कि निकिता, उसकी मां और भाई पर 3 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगा है। अतुल की स्टेटमेंट के अनुसार निकिता ने केस वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपए की मांग की थी। वहीं बेटे से मिलने के लिए अतुल से 30 लाख रुपए की डिमांड पेश की थी।
गौरतबल है कि मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियर को सोमवार को उनके बेंगलुरु के फ्लैट में मृत पाया गया। अतुल सुभाष के भाई ने पत्नी निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
Published : 15 December 2024, 12:08 PM IST
Topics : Bengaluru Police camp DynamiteNews HindiNews House Jaunpur ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Nikita Singhania uttar pradesh