बंगाल: कालियागंज में लड़की की मौत और एक व्यक्ति की हत्या के मामले में भाजयुमो की विरोध रैली

भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज में एक लड़की की मौत और कथित पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या के मामले पर शुक्रवार को विरोध रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक फांदकर पुलिस से धक्का-मुक्की की।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 April 2023, 9:22 PM IST

कोलकाता: भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज में एक लड़की की मौत और कथित 'पुलिस गोलीबारी' में एक व्यक्ति की हत्या के मामले पर शुक्रवार को विरोध रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक फांदकर पुलिस से धक्का-मुक्की की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में भाजयुमो के कम से कम 35 से 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

भाजयुमो ने 17 वर्षीय लड़की की मौत और “पुलिस गोलीबारी” में एक व्यक्ति की हत्या के विरोध में मध्य कोलकाता में स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के मुख्यालय से 'राजभवन मार्च' रैली निकाली थी। भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

मार्च के दौरान एस्प्लेनेड इलाके में प्रदर्शनकारी ने उन्हें रोकने के लिए लगाया गया अवरोधक फांदकर पुलिस से भिड़ गए।

उन्होंने लड़की के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लड़की से बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई जबकि 33 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को पुलिस छापेमारी के दौरान हुई गोलीबारी में मौत हो गई।

उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज शहर में किशोरी की मौत को लेकर पिछले सप्ताह से हिंसा की स्थिति है।

Published : 
  • 28 April 2023, 9:22 PM IST

No related posts found.