हिंदी
मुंबई: अंबानी परिवार की शाही शादी आज शुक्रवार को होनी है। शादी से पहले नीता अंबानी काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची। वहां नीता अंबानी ने अनंत-राधिका के सुखमय जीवन के लिए कामना की।
डाइनामाइट संवाददाता के अनुसार नीता अंबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा किया है। जिसमें वह काशी विश्नाथ को नमन करती दिख रही हैं।
वीडियो में नीता अंबानी ने कहा कि नमस्कार। जय काशी विश्नाथ। काशी के साथ मेरा भक्ति का एक नाता रहा है। मैं और मेरा परिवार कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए बाबा का आर्शिवाद जरूर लेता है।
आपको बताते चलें कि अनंत-राधिका की शादी का पहला कार्ड भी बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया था। नीता अंबानी ने कहा कुछ सप्ताह पहले मैंने काशी विश्वनाथ जाकर अपने बच्चों अनंत और राधिका के लिए प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार शादी में काशी चाट भंडार का स्टॉल भी सज गया है।
Published : 12 July 2024, 5:03 PM IST
Topics : Anant Radhika Nita Ambani wedding अनंत राधिका काशी विश्वनाथ नीता अंबानी बाबा विश्वनाथ मुंबई शाही शादी