Beaurocracy: मध्य प्रदेश में 47 IAS और IPS का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

डीएन ब्यूरो

मध्य प्रदेश की अफसरशाही में बड़ा बदलाव हुआ है। शासन ने बड़े पैमाने पर शनिवार देर रात अफसरों का तबादला किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में IAS और IPS का ट्रांसफर
मध्य प्रदेश में IAS और IPS का ट्रांसफर


भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav government) ने शनिवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Transfer) किया। सरकार ने 26 आईएएस (IAS) और 21 आईपीएस (IPS )अधिकारियों (Officer) को इधर से उधर किया है।  इसमें 9 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शहडोल, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडौरी, अनूपपुर और नीमच जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। 

IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IAS सचिन सिन्हा: प्रशासकीय सदस्य, राजस्व मंडल, मध्य प्रदेश, ग्वालियर में तैनात हुए।
IAS संजीव कुमार झा: सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर की जिम्मेदारी मिली। 
IAS उमाकांत उमराव: प्रमुख सचिव, श्रम विभाग बनें। 
IAS सोनाली वायंगणकर: प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में तैनात हुए। 
IAS संजीव सिंह: आयुक्त, भोपाल संभाग।
IAS मदन विभीषण नागरगोजे: सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर।
IAS अजय गुप्ता: संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, भोपाल।
IAS तन्वी सुन्द्रियाल: संचालक, बजट, मध्य प्रदेश, भोपाल।
IAS तरूण राठी: संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
IAS दिनेश जैन: अपर सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।
IAS दीपक आर्य: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल।
IAS तरुण भटनागर: उपसचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग।
IAS केदार सिंह: कलेक्टर, जिला शहडोल।
IAS सोमेश मिश्रा: कलेक्टर, जिला मंडला।
IAS गिरीश कुमार मिश्रा: कलेक्टर, जिला राजगढ़।
IAS विकास मिश्रा: उपसचिव, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।
IAS आशीष वशिष्ठ: प्रबंधक संचालक, मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, भोपाल।
IAS डॉ. सलोनी सिडना: विकअ सह आयुक्त सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, भोपाल।
IAS बुद्धेश कुमार वैद्य: उपसचिव, गृह विभाग।
IAS रोशन कुमार सिंह: कलेक्टर, जिला विदिशा।
IAS मृणाल मीणा: कलेक्टर, जिला बालाघाट।
IAS हर्ष सिंह: कलेक्टर, जिला डिंडौरी।
IAS हर्षल पंचोली: कलेक्टर, जिला अनूपपुर।
IAS हिमांशु चंद्रा: कलेक्टर, जिला नीमच।
IAS अंशुल गुप्ता: संचालक, जनसंपर्क, भोपाल।
IAS अमन वैष्णव: आयुक्त, नगर पालिका निगम, ग्वालियर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।

इन IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। ये तबादले विभिन्न जिलों और पुलिस रेंजों में किए गए हैं, जिससे पुलिस बल में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। नीचे इस तबादला सूची (Transfer List) के प्रमुख नाम और उनकी नई तैनाती की जानकारी दी गई है।

PS अनुराग शर्मा (2006 बैच) पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन, शहडोल बनाए गए।

IPS कृष्णावेनी देसावातु (2007 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल (सेन्ट्रल रेंज) भोपाल बनाए गए।

IPS अमित सांघी उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज, ग्वालियर की जिम्मेदारी मिली

IPS अतुल सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, जबलपुर रेंज, जबलपुर बनाए गए।

IPS सिद्धार्थ बहुगुणा उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगौन रेंज, खरगोन की जिम्मेदारी मिली

IPS शैलेंद्र सिंह सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर बनाए गए।

IPS रघुवंश कुमार सिंह सेनानी, 5वीं वाहिनी, विसबल, मुरैना बनाए गए।

IPS रसना ठाकुर पुलिस अधीक्षक, जिला-मऊगंज की जिम्मेदारी मिली।

IPS नागेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक, जिला बालाघाट तथा अतिरिक्त प्रभार सेनानी, हॉकफोर्स, बालाघाट एवं सेनानी, 36वीं भारत रक्षित वाहिनी, विसबल, बालाघाट  जिम्मेदारी मिली।

IPS अनिल सुजानिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाए गए।

IPS समीर सौरभ पुलिस अधीक्षक, जिला-मुरैना बनाए गए।

IPS हंसराज सिंह पुलिस उपायुक्त जोन-3, नगरीय पुलिस जिला, इंदौर बनाए गए।

IPS जितेंद्र सिंह पंवार पुलिस उपायुक्त, जोन-4, नगरीय पुलिस जिला, भोपाल जिम्मेदारी मिली।

IPS राजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस उपायुक्त, अपराध, नगरीय पुलिस जिला, इंदौर बनाए गए।

IPS वीरेंद्र जैन पुलिस अधीक्षक, जिला-श्योपुर जिम्मेदारी मिली।

IPS सुंदर सिंह कनेश पुलिस अधीक्षक, जिला-पांढुर्णा बनाए गए।

IPS पंकज कुमार पांडे  पुलिस अधीक्षक, जिला-रायसेन जिम्मेदारी मिली।

IPS अंकित सोनी पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा), नगरीय पुलिस जिला, इंदौर बनाए गए।

IPS मोती उर्र रहमान पुलिस अधीक्षक, जिला-अनूपपुर जिम्मेदारी मिली।

IPS अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक, जिला-मंदसौर बनाए गए।










संबंधित समाचार