
जम्मूः उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदीपोरा के चंदाजी में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने आज सुबह संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब इलाके में छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है।
इन आतंकवादियों को पहले करेंडर करने का मौका दिया गया था लेकिन उस तरफ से किसी तरह का जवाब नहीं मिलने पर कश्मीरी पुलिस ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाहर जाने से सभी रास्तो को सील कर दिया गया है।
Published : 3 August 2021, 10:48 AM IST
Topics : Bandipora Encounter CRPF Indian Army Jammu and Kashmir terrorist उत्तर कश्मीर जम्मू बांदीपोरा सुरक्षाबलों आतंकवादियों