
बलरामपुर: गृहस्थी, घूंघट को साथ लेकर चलते हुए आज के समय में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जिनसे न वो सिर्फ समाज में समानता का अधिकार ले रही है साथ ही अन्य महिलाओं को प्रेरणा दे रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार जिले में हर क्षेत्र में महिलाएं अपना योगदान दे रही है। फिर चाहे वो ला एंड ऑर्डर की व्यवस्था देखनी हो या फिर सक्रिय राजनीति में आकर समाज के लिए कुछ करने का जज्बा।
छोटी उम्र में ही बनी जिले की प्रथम नागरिक
जिले में प्रथम नागरिक होने का गौरव महिला के पास है। छोटी उम्र में ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में आकर लोगों को अपना योगदान दे रही जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी। आरती तिवारी न सिर्फ जिले की प्रथम नागरिक है है साथ ही पूरे प्रदेश में सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष भी है।
समाज सेवा की नियत से बनी सभासद
जिले में समाज सेवा की नियत से बलरामपुर नगर क्षेत्र के टेढ़ी मुहल्ले की निवासिनी सरोज तिवारी सक्रिय राजनीति में आई। उन्होंने समाज सेवा की नियत से पालिका चुनाव लड़ा और विजई हुई। आज सरोज तिवारी न सिर्फ अपने वार्ड की सूरत बदलने में जुटी है साथ ही अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा श्रोत भी है।
अपनी प्रतिभा से बना रही है कीर्तिमान
बलरामपुर जिले की हर्षिता चौहान अपनी प्रतिभा से निरंतर से लगातार जिले का नाम रोशन कर रही है।
हर्षिता ने संगीत कथक से यूजीसी नेट क्वालिफाई किया है। वर्तमान वनस्थली विद्यापीठ से वह अपनी पीएचडी कर रही है।
2018 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बनारस के दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति के समक्ष हर्षिता व उनके सहयोगियों ने कथक नृत्य की प्रस्तुति की थी।
इसके साथ ही वह प्रदेश की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह न सिर्फ नए आयाम छू रही है साथ ही अन्य महिलाओं को प्रेरणा भी दे रही है।
जिले के अन्य विभागों में आधी आबादी की हिस्सेदारी
जिले के अन्य विभागों में भी आधी आबादी विभिन्न पदों पर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला रही है। शिक्षा, चिकित्सा, बालविकास, पंचायती राज, ला एंड ऑर्डर समेत अन्य विभागों में महिलाएं अपने कुशल नेतृत्व से महिला शक्ति का एहसास दिला रही है
Published : 8 March 2025, 7:55 PM IST
Topics : balrampur news balrampurnews Dynamite News education mahiladivs police UP News woman power Womans Day