हिंदी
बलरामपुर: पहाड़ी नालों में आई बाढ़ ने यहां जमकर कहर बरपा रखा है। सोमवार सुबह से ही बाढ़ का पानी देखते ही देखते गांव के अंदर फैलना शुरू हो गया था, जिसके कारण अब तक भी लोगों में दहशत मची हुई है। बारिश के पानी के कारण किसानों को भारी संकट का सामना करना पड़ा है, किसानों ने खेतों में धान की रोपाई की थी, जिसे काफी नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव के अंदर से भर गया हैं, जिससे आम जन-जीवन प्रभावित हो गया है, जबकि कई मार्गों पर बाढ़ का पानी भर जाने के कारण रास्ता बंद हो गया है। पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित है।
गांव में पानी भर जाने से कीचड़ और गंदगी का अंबार लग चुका है। जबकि ग्राम पंचायत मैटहवा, शांति पुरवा, सुगानगर लहेरी, बनकटवा, पुरेछीटन विजयीडीह,दादंव,बलदीडीह गांव पानी से घिरे हुए हैं।
Published : 17 July 2018, 3:54 PM IST
Topics : Balrampur आवागमन बाधित कहर बरपाया जलमग्न बलरामपुर बाढ़
No related posts found.