बलरामपुरः गरीब और असहाय ब्राह्मण की मदद के लिए आगे आएगा ब्राहम्ण समाज

अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति भारत द्वारा झारखंडी मंदिर धर्मपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण के मण्डल अध्यक्ष और प्रधान सौरभ त्रिपाठी द्वारा “स्नेह मिलन -खिचड़ी ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Updated : 28 January 2018, 7:02 PM IST
google-preferred

बलरामपुरः अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति भारत द्वारा झारखंडी मंदिर धर्मपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण के मण्डल अध्यक्ष और प्रधान सौरभ त्रिपाठी द्वारा "स्नेह मिलन -खिचड़ी " कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी रहे। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम और आचार्य चाणक्य को माल्यार्पण किया गया। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय ब्राह्मण को न्याय दिलाना एवं उनकी मदद कर समाज मे आगे लाना है। अपने उद्बोबोधन में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपने को उपेक्षित न समझे। हर क्षेत्र में ब्राह्मण की भागीदारी में अव्वल है जो ब्राह्मण निर्बल है उनकी मदद कर आगे लाया जाएगा।

किया आरक्षण की मांग

उऩ्होंने कहा कि गरीब ब्राह्मण की बेटी की शादी पढ़ाई में सहयोग किया जाएगा। इस दौरान गरीब ब्राहम्णों के लिए आरक्षण की भी मांग की गई। तुलसी दुबे ने  कहा कि आज आवश्यकता है की हम सब एक साथ आगे आये और हिंदुत्व को मजबूत करे। 

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ से अजय मिश्र, विहिप प्रान्त सह समरसता अविनाश मिश्र, संचालक अम्बरीष शुक्ला, तुलसीश दूबे, राम नरेश त्रिपाठी, गंगा शर्मा, अरुण पाण्डेय, चंद्र मणि मिश्रा, विनय मोहन त्रिपाठी,देवता प्रसाद त्रिपाठी, संजय मिश्रा सभासद, मृगेंद्र उपाध्याय, मोनू दूबे, बृजेन्द्र तिवारी, कामेश्वर मिश्र आदि ब्राह्मण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Published : 
  • 28 January 2018, 7:02 PM IST

Related News

No related posts found.