हिंदी
बलरामपुर: भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर अपना स्थापना दिवस मनाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में बुधवार को अटल भवन में बैठक आयोजित की गई।
स्थापना दिवस को लेकर बैठक
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर हर बूथ पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी रहे।
बैठक में मौजूद प्रमुख नेता
वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, रामकरन मिश्रा, रमेश जायसवाल, आद्या सिंह, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, वरुण सिंह, बिंदु विश्वकर्मा, अवधेश तिवारी, सुनीता मिश्रा, राम प्रसाद सिंह, डॉ. प्रजल त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री वंदना पासवान, डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह 'बैस', कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र गोयल, शिव कुमार यादव, संजय शर्मा, देवानंद गुप्ता, संदीप उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, अंशुमान शुक्ला, प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ललिता तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप वर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार बाल्मीकि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने बताया कि 6 व 7 अप्रैल को जिले के सभी 1724 बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक "गांव चलो अभियान" चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम लोगों से संपर्क कर जुलूस निकालेंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 से 25 अप्रैल तक बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, विधानसभा स्तर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली भी निकाली जाएगी।
Published : 2 April 2025, 8:13 PM IST
Topics : Balrampur balrampurnews Bharatiya Janata Party bjp BJP District President Ravi Mishra DynamiteNewsHindi HindiNews