बलिया: यूपी में एक जून के मतदान को लेकर पोलिंग बूथ रवाना, मतदान को लेकर हो रही है ये तैयारियां, जानिए पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश के बलिया में जिलाधिकारी कार्यालय पर चुनाव से संबंधित सामग्री का वितरण प्रारंभ हो गया है। यूपी में कल एक जून को सातवे चरण का मतदान होना है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 31 May 2024, 2:27 PM IST
google-preferred

बलिया: यूपी के बलिया से है जहां बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर चुनाव से संबंधित सामग्री का वितरण प्रारंभ हो गया है। जहां से चुनाव सामग्री वितरण किया जा रहा है। पीठासीन अधिकारी की लम्बी कतारें लगी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यूपी में कल एक जून को सातवे चरण का मतदान होना है। जिसमे उत्तर प्रदेश की 13 सीट पर मतदान होगा। जहां बलिया लोकसभा में कुल मतदाता की संख्या 1912864 है। वही महिला मतदाताओं की संख्या 1026474 है वही पुरुषो की 886316 है।

वही मतदान केंद्रों की संख्या 2369 बताई जा रही है कुल बूथों की संख्या लगभग 2606 है और कुल पच्चीस  जोन में बाटा गया है। इसकी तैयारी होने लगीं लगी है पीठासीन अधिकारी अपने साथ चुनाव सामग्री लेकर बूथ स्थल जाने को तयार है।

जिलाअधिकारी ने बताया कि बलिया में कुल 2606 पोलिंगबूथ बनाएं गए है हर पोलिंग बूथ पर चार की संख्या पर कर्मचारी लगाए गए है 182 सेक्टर मैजिस्ट्रेट है। इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारी भी रखे गए है।

वही बलिया जनपद की कुल जनसंख्या 2511065 है वही पुरुषो की संख्या 1351816 है वही महिलाओं की संख्या 1159141 बताई जा रही है। बलिया लोकसभा में बैरिया, बलिया, फेफना है। वही सलेमपुर लोकसभा में बेल्थरा रोड़, सिकंदरपुर, बांसडीह है। वही घोसी लोकसभा से बलिया जनपद की रसड़ा तहसील है।

Published : 
  • 31 May 2024, 2:27 PM IST