Site icon Hindi Dynamite News

बलिया: छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गोलीकांड में बड़ा खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, जानिये ये बड़े अपडेट

उत्तर प्रदेश के बलिया में टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गोलीकांड के एक आरोपी को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बलिया: छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गोलीकांड में बड़ा खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, जानिये ये बड़े अपडेट

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गोलीकांड के एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबीर की सूचना पर करनई गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम व पता अमन राय पुत्र सत्य प्रकाश राय निवासी करनई थाना सुखपुरा जनपद बलिया बताया। जबकि मुख्य आरोपी बलवंत यादव पर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। 

11 मई 2024 को थाना सुखपुरा अंतर्गत हनुमानगंज चौकी के पास टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह पर जान से मारने की नीयत से गोली मार दिया था। जिसमें से एक गोली शिप्रान्त के दाहिने साइड पीठ तथा बाए पैर में लगी थी। 

इस घटना के बाद पुलिस ने घायल पिता के तहरीर पर सचिन यादव व बलवंत यादव पुत्रगण मनराज यादव समेत चार अज्ञात के विरुद्ध धारा 307 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। 

पुलिस ने अमन राय को करनई गांव के पास से गिरफ्तार किया। जबकि फरार चल रहे मुख्य आरोपी बलवंत यादव की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 15000 रुपया पुलिस ने ईनाम घोषित किया है।

Exit mobile version