हिंदी
बलिया: जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरसौता निवासी ज्योति सिंह पुत्री स्व. लल्लन को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती ज्योति की मौत हो गई।
इस मामले में एफआईआर दर्ज कर थानाध्यक्ष हल्दी ने पति, ज्येष्ठ, जेठानी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया। ससुर सुभाष सिंह फरार है।
ग्राम सभा भरसौता निवासी मृतका के भाई पंकज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन ज्योति सिंह का विवाह 14 नवम्बर 2021 को ताड़ीबाड़ा (महुआ) गांव थाना नगरा निवासी राकेश कुमार सिंह पुत्र सुभाष सिंह के साथ किया था।
कहा कि सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ये लोग और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैं वहां जाकर समझाकर चला आता। ये लोग पुन: प्रताड़ित करने लगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारथानाध्यक्ष हल्दी सुनील कुमार ने मेडिकल परीक्षण करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी भेजा। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती ज्योति ने 26 अप्रैल को दम तोड़ दिया। प्रकरण में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। ससुर सुभाष सिंह अभी फरार है।
Published : 29 April 2024, 4:24 PM IST
Topics : Ballia died married woman police Three Arrested गिरफ्तार पिटाई बलिया मौत विवाहिता