हिंदी
बलिया: होली पर्व पर खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के मंसूबे को नाकामयाब करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को छह प्रतिष्ठनों से पनीर, खोया, पापड़ व छेने की मिठाई के नौ नमूने संग्रहित किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसारआयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उप्र लखनऊ के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, धर्मराज शुक्ल व अनिल कुमार ने शुक्रवार को ज्योति स्वीट्स, नन्दिनी मार्ट, मिडढी चौराहा, धर्मेन्द्र यादव, संजय गुप्ता, राम अवतार गुप्ता व शीकर देव कुमार के खोआ मण्डी विशुनीपुर के प्रत्तिष्थानों से पनीर, खोया, पापड़, छेने की मिठाई, चीनी के नौ नमूना संग्रहित किया।
Published : 22 March 2024, 7:41 PM IST
Topics : Ballia Check Quality Food Items Holi SpecialCampaign खाद्य सामग्री प्रशासन बलिया मिलावट होली