
बलियाः उत्तर प्रदेश में बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े को लेकर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो जनपद के लिए नजीर बनेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मामले में तीन सरकारी अधिकारियों और 12 दलाल किस्म के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला IPC की धारा 419, 420, 409, 406,120B के गृतहत दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. सुनील कुमार यादव (सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विभाग गड़वार ब्लाक)
2. रविन्द्र गुप्ता (सम्बद्ध सहायक पटल अधिकारी, कार्यालय जिला समाज कल्याण विभाग विकास भवन बलिया, हाल तैनाती अधीक्षक अनुसूचित जाति छात्रावास हरपुर)
3. भानुप्रताप (ADO समाज कल्याण विभाग) ब्लाक बांसडीह, अतिरिक्त प्रभार ब्लॉक बेरुआरबारी और रेवती)
4. आलोक श्रीवास्तव (निवासी ग्राम शिवराम पट्टी थाना बांसडीह कोतवाली जनपद बलिया)
5. उपेन्द्र यादव पुत्र (ग्राम मानिकपुर थाना मनियर जनपद बलिया)
6. दीपक चौहान (निवासी धधरौली थाना रेवती बलिया)
7. मुकेश कुमार गुप्ता (निवासी ग्राम गायघाट थाना रेवती जनपद बलिया)
8. रामजी चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान (निवासी ग्राम पकहां थाना सहतवार जनपद बलिया)
9. संतोष यादव (निवासी ग्राम डुमरिया थाना सहतवार जनपद बलिया)
10. अर्जुन वर्मा (निवासी ग्राम उदहां थाना सहतवार जनपद बलिया)
11. रामनाथ (निवासी ग्राम विक्रमपुर पश्चिम थाना मनियर जनपद बलिया)
12. अच्छेलाल वर्मा (निवासी ग्राम गौरीशाहपुर थाना मनियर जनपद बलिया)
13. धर्मेन्द्र यादव (निवासी ग्राम घाटमपुर थाना मनियर जनपद बलिया)
14. गुलाब यादव (निवासी ग्राम मानिकपुर, थाना मनियर जनपद बलिया)
15. सर्वजीत सिंह (निवासी ग्राम बिनहा थाना सहतवार जनपद बलिया)
Published : 1 February 2024, 7:19 PM IST
Topics : Ballia Ballia Samuhik Vivah Latest Hindi News UP News uttar pradesh उत्तर प्रदेश नाबालिग बलिया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह