हिंदी
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा गांव में आम के पेड़ से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के अनुसार, चंद्रजीत नाम का किशोर कटहुरा गांव के एक बागीचे में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय अचानक फिसलकर जमीन पर गिर गया।
पुलिस ने बताया कि जमीन पर गिरने के कुछ ही देर बाद चंद्रजीत की मौत हो गई। उसने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Published : 11 June 2023, 1:39 PM IST
Topics : आम उत्तर प्रदेश कटहुरा गांव किशोर गिरकर पेड़ बलिया मौत
No related posts found.