हिंदी
आजमगढ़: भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को ग्राउंड जीरो पर उतार दिया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आजमगढ़ के कंधरापुर क्षेत्र स्थित एक स्कूल में भाजपा की कलस्टर बैठक में पहुंचे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सीएम मोहन यादव ने तीन सत्रों में आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया व सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मंत्र दिया।
क्या बोले मोहन यादव?
समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा के अखिल भारतीय प्रवास के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ तीन अलग अलग बैठक में शामिल हुआ हूं। लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनाने के लिए हम लोग कृत संकल्पित हैं। भले ही मैं एक बड़े राज्य का मुख्यमंत्री हूं। लेकिन मूल रूप से एक भाजपा का कार्यकर्ता हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलग अलग नेताओं के लिए प्रवास बनाए हैं उसी के क्रम में मैं आजमगढ़ यूपी में हूं। लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा प्रभारी, संयोजक से लेकर अन्य लोगों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं। जो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है उसका कुशलता के साथ निर्वहन कर रहा है। अयोध्या के बाद जो दृश्य बन रहा है उससे विकास का नया प्रतिमान बन रहा है। सौ करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या के लिए मोदी एक चेहरा बन कर सामने आया है। लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता अपने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और जैसे ही लोकसभा के चुनाव की घोषणा होगी सभी कार्यकर्ता अपने उद्देश्यों की पूर्ति में लग जायेंगे।"
Published : 13 February 2024, 5:28 PM IST
Topics : Azamgarh bjp CM Mohan Yadav Lok Sabha Chunav UP News आजमगढ़ उत्तर प्रदेश भाजपा मोहन यादव लोकसभा चुनाव