सपा में उलटफेर, राष्ट्रीय सचिव बने अवलेश सिंह

फेफना विधानसभा क्षेत्र के गंगहरा गांव निवासी अवलेश सिंह को सपा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Updated : 17 July 2024, 7:48 PM IST
google-preferred

बलिया: फेफना विधानसभा क्षेत्र के गंगहरा गांव निवासी अवलेश सिंह को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ​सहित गांव व सपा के तमाम कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक अवलेश सिंह पहले भाजपा में थे। भाजपा में इनके विचार मेल नहीं खाये तो फिर वो जदयू में चले गए। जदयू में प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर रहने के बाद वह कुछ महीने पहले सपा में शामिल हुए।

इसके बाद से कयास लगाये जा रहे था कि अवलेश सिंह को सपा में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आखिरकार अखिलेश यादव ने अवलेश सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने के साथ ही राष्ट्रीय सचिव जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Published : 
  • 17 July 2024, 7:48 PM IST