हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से पांगी-चंबा से जोड़ने वाला मार्ग बंद हो गया है।
यहां पर स्टेट हाईवे-26 पर रोहली नामक स्थान पर सड़क पर एवलांच आ गया था। इस दौरान हिमस्खलन में फंसे 70 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
शनिवार देर शाम को यह मार्ग बंद हो गया और बड़ी संख्या में लोग यहां फंस गए थे। पुलिस ने 70 लोगों को यहां से रेस्क्यू किया और रात को रेस्ट हाउस में ठहराया। (वार्ता)
Published : 6 February 2023, 7:43 PM IST
No related posts found.