औरैया: दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदों को किया पार, दो साल की मासूम संग किया दुराचार

हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए एक दरिंदे ने दो साल की एक मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। जब मासूम की हालत बिगड़ गयी तो दरिंदा उसे छोड़कर फरार हो गया। पूरी खबर..

Updated : 29 July 2018, 6:54 PM IST
google-preferred

औरैया: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दरिंदे ने दो साल की एक मासूम के साथ दुराचार कर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। आरोपी पड़ोस में रहने वाली मासूम अपनी गोद मे लेकर अपने घर ले आया और घर में उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। घर से लड़की को बेहद खराब स्थिति में बरामद किया गया, जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मासूम आंगनबाड़ी में कक्षा एक की छात्रा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। शनिवार की देर शाम दुष्कर्म करने के बाद जब मासूम की हालत बिगड़ गई तो आरोपी मौके से भाग निकला। लड़की को घर पर न देख जब उसके परिजनों आरोपी पड़ोसी की घर में लड़की की तलाश में गये तो इस घिनौनी घटना से पर्दा उठा। लड़की की हालत वहां बेहद खराब स्थिति में पड़ी मिली।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मासूम के परिजनों ने बताया कि आरोपी का चाल-चलन ठीक नही है। पहले भी वह कई घिनौने काम कर चुका है। इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
 

Published : 
  • 29 July 2018, 6:54 PM IST

Related News

No related posts found.