दिल्ली के समृद्ध इतिहास को लेकर पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

दिल्ली की पर्यटन मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार लोगों को राष्ट्रीय राजधानी के समृद्ध इतिहास से जोड़ने का प्रयास कर रही है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 March 2023, 5:05 PM IST

नयी दिल्ली: दिल्ली की पर्यटन मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार लोगों को राष्ट्रीय राजधानी के समृद्ध इतिहास से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

हाल में पर्यटन मंत्री का पदभार संभालने वाली आतिशी ने शनिवार को सिरी फोर्ट में ‘हेरिटेज वॉक’ का उद्घाटन किया।

‘आप’ नेता ने डाइनामाइट न्यूज़ से कहा, “ ‘हेरिटेज वॉक’ की शुरुआत हमने सिरी फोर्ट से की है। (अरविंद) केजरीवाल सरकार का प्रयास दिल्ली के लोगों को शहर के समृद्ध इतिहास से जोड़ना है। नई दिल्ली में इतने सारे स्मारक हैं, इतने सारे ऐतिहासिक स्थान हैं और हम बस उनके आगे से गुज़र जाते हैं। मैं खुद नहीं जानती थी कि सिरी फोर्ट एक विश्वविद्यालय था। इतिहास जानना जरूरी है।”

पर्यटन मंत्री के रूप में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए, आतिशी ने कहा कि वह ऐसी नीतियां पेश करना चाहती हैं, जिनका उद्देश्य दिल्ली में एक पर्यटक के तौर पर सभी अनुभवों को आपस में जोड़ना है।

'देखो अपना सीपी' (कनॉट प्लेस और आस-पास के क्षेत्र), 'दिल्ली का दिल देखो' (मध्य दिल्ली, कर्तव्य पथ के पास), 'हेरिटेज वॉक एट शाहजहानाबाद' (पुरानी दिल्ली), 'फूड' वॉक' (पुरानी दिल्ली), 'हौज खास में हेरिटेज वॉक', 'कुतुब मीनार और महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क की हेरिटेज वॉक' जैसी कुछ ‘हेरिटेज वॉक’ होंगी।

Published :  25 March 2023, 5:05 PM IST