हिंदी
नई दिल्ली: बीजेपी का विजयरथ 2018 के विधानसभा चुनावों में थम गया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने BJP से छत्तीसगढ़ छीन लिया है और रुझानों से प्रबल संभावना बन रही है कि काग्रेस पार्टी भाजपा से राजस्थान व मध्य प्रदेश की सरकार भी गंवा सकती है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने से यह तो साफ होता दिख रहा है। वहीं 15 साल बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के हाथ से फिसल गया है।
यह भी पढ़ें:रुझानों पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू- 'बुरे दिन जाने वाले हैं राहुल गांधी आने वाले हैं'
2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कांग्रेस से सीधी लड़ाई में कांग्रेस पार्टी ने पहली बार किसी राज्य की सत्ता भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य विपक्षी पार्टी के हाथों गंवाई है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस को मिल रही जीत पर बोले अशोक गहलोत- राहुल करेंगे तय.. कौन बनेगा CM
गौरतलब है कि भाजपा ने 2014 में लोकसभा चुनाव की जीत के बाद में कांग्रेसमुक्त नारा दिया था। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की विजयी जोड़ी ने साढ़े चार सालों में एक-एक करके कांग्रेस को हर राज्य से बेदखल करने का काम किया था। अब ऐसा लग रहा है कि इस विजय रथ के पहिये रुक गए हैं। कांग्रेस को एक बार फिर से मजबूत करने की लगातार कोशिश में लगे राहुल गांधी के लिए यह नतीजे लोकसभा चुनाव से पहले काफी अहम हैं।
Published : 11 December 2018, 4:48 PM IST
Topics : कांग्रेस परिणाम पीएम मोदी भाजपा राहुल गांधी विधानसभा चुनाव सत्ता
No related posts found.