असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, की आत्महत्या

मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना में कम से कम छह जवान घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 January 2024, 1:38 PM IST
google-preferred

इंफाल:  मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना में कम से कम छह जवान घायल हो गए।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को साजिक तमपक इलाके में हुई।

यह भी पढ़ें: इंफाल घाटी में सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाने के बाद खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की गोली मारकर हत्या, पढ़िए पूरी खबर 

मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘...इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है और उनकी ‘‘हालत स्थिर’’ बतायी गयी है।